Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या महिला सीआरपीएफ कैंप का डीएम ने किया निरीक्षण

महिला सीआरपीएफ कैंप का डीएम ने किया निरीक्षण

0

अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने गुरुवार को जैन धर्मशाला स्थित 233 महिला सीआरपीएफ कैंप का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ उपायुक्त विकास प्राधिकरण अनुराज जैन, पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी तथा नगर निगम के अधिशासी अभियंता भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कैंप के कमरों, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पानी निकासी व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराया जाए ताकि वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या न हो। साथ ही नालियों की मरम्मत और नियमित सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

डीएम ने कमरों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा तथा आवश्यकतानुसार रंग-रोगन और मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शौचालयों में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने, रसोईघर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने और सुरक्षा की दृष्टि से खुली नालियों को ढकवाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि महिला सीआरपीएफ कर्मियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version