Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर प्रतापपुर चमुर्खा गो आश्रय स्थल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए...

प्रतापपुर चमुर्खा गो आश्रय स्थल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश

0

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला के साथ गुरुवार को अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल प्रतापपुर चमुर्खा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 88 गोवंश (49 नर एवं 39 मादा) संरक्षित पाए गए। आश्रय स्थल की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

निरीक्षण में जिलाधिकारी ने गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा, पशु आहार एवं स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था को बेहतर बताया। सभी गोवंशों में ईयर टैगिंग की पुष्टि भी की गई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी दी कि आश्रय स्थल में नियमित हरे चारे की आपूर्ति हेतु दो बीघा भूमि में बुवाई की गई है। हालांकि, निरीक्षण के दौरान कुछ गोवंश कमजोर स्थिति में पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए ग्राम पंचायत सचिव एवं पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि ऐसे गोवंशों को विशेष आहार दिया जाए और उनकी देखभाल में कोई कमी न हो। साथ ही सभी गोवंशों का नियमित चिकित्सीय परीक्षण कराने का आदेश भी दिया गया। जिलाधिकारी ने नर, मादा, कमजोर और छोटे गोवंशों को अलग-अलग रखने की स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत सचिव को दिए। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ गोवंशों को केला व गुड़ खिलाकर सेवा का संदेश भी दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, संबंधित ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव भी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version