Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सरयू नदी में डूबी युवती की तलाश में जुटे गोताखोर

सरयू नदी में डूबी युवती की तलाश में जुटे गोताखोर

0
ayodhya samachar

आलापुर, अंबेडकर नगर। आलापुर थाना क्षेत्र के बहिंगवा जोगीपुर गांव निवासी दो बहनें बुधवार को रामनगर बाजार से चहोंड़ा घाट पहुंचीं। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में बड़ी बहन सरयू नदी में गिर गई। उसे बचाने के प्रयास में छोटी बहन ने भी नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने छोटी बहन को सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि बड़ी बहन नदी के तेज बहाव में बह गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू करा दी है।

बहिंगवा जोगीपुर गांव निवासी शैलेश पांडेय की 20 वर्षीय पुत्री जया पांडेय बुधवार को अपनी छोटी बहन 16 वर्षीय शुभी पांडेय के साथ घर से रामनगर बाजार आई थी। इसके बाद दोनों बहनें चहोंड़ा घाट पहुंचीं। बताया जाता है कि घाट पर अचानक जया संदिग्ध परिस्थितियों में सरयू नदी में गिर गई। बहन को डूबता देख शुभी ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी।

शुभी को नदी में डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाल लिया। हालांकि जया नदी के तेज बहाव में बह गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में जया की तलाश शुरू करा दी है। पुलिस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version