Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिला उद्योग बंधु की बैठक सम्पन्न, निवेश और रोजगार पर जोर

जिला उद्योग बंधु की बैठक सम्पन्न, निवेश और रोजगार पर जोर


अंबेडकर नगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, बैंकर्स, उद्योग विभाग के अधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, युवा उद्यमी विकास अभियान और एक जनपद एक उत्पाद योजना की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए तथा निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 23 सितंबर को लोहिया भवन में निर्यातकों व निवेशकों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा।

बैठक में औद्योगिक भूखंड आवंटन, बुनियादी सुविधाएं, विद्युत आपूर्ति, सड़क संपर्क और वित्तीय सहायता योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियों की प्रत्येक समस्या का निस्तारण सिंगल विंडो सिस्टम से किया जाए, ताकि जिले में औद्योगिक माहौल सुदृढ़ हो, निवेश को बढ़ावा मिले और युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments