Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध ईंट भट्ठा संचालित करने पर जिला पंचायत सख्त, नोटिस जारी

अवैध ईंट भट्ठा संचालित करने पर जिला पंचायत सख्त, नोटिस जारी

जलालपुर अंबेडकरनगर। कटका थाना क्षेत्र के भवानी पट्टी में संचालित एक ईट भट्ठे को जिला पंचायत प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनिवार्य सहमति पत्र प्राप्त किए बिना किसी भी स्थिति में ईंट भट्ठे का संचालन अनुमति योग्य नहीं है।

जानकारी के अनुसार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पहले ही सहमति पत्र न होने पर भट्ठे के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दे चुका है। इसके बावजूद भट्ठे के दोबारा संचालन की कोशिशें शुरू होने पर जिला पंचायत ने इसे गंभीरता से लेते हुए नोटिस जारी किया है।

भवानी पट्टी निवासी शिकायतकर्ता मंसाराम ने भट्ठा संचालक के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराते हुए जिला प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और संबंधित विभागों से मांग की थी कि बिना अनुमति चल रहे ईंट भट्ठे को तुरंत बंद कराया जाए। उनका आरोप है कि अवैध संचालन से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है और ग्रामीणों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विभागीय जांच और औपचारिकताओं में देरी के चलते अब तक भट्ठा पूरी तरह बंद नहीं हो सका था, लेकिन जिला पंचायत द्वारा जारी ताज़ा नोटिस के बाद अब कार्रवाई तेज होने की संभावना जताई जा रही है। उधर, स्थानीय ग्रामीणों ने भी अपेक्षा जताई है कि संबंधित विभाग नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध भट्ठे पर तत्काल रोक लगाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments