Tuesday, August 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसुनसान रास्ते में महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने का प्रयास,...

सुनसान रास्ते में महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने का प्रयास, आरोपी फरार

जलालपुर अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र में दवा लेकर घर लौट रही एक अधेड़ महिला के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। भयभीत पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम गांव की एक महिला दवा लेकर घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान गांव का ही युवक चंद्रभान सुनसान रास्ता देख महिला को जबरन खेत के किनारे झाड़ियों की ओर खींचने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जमीन पर पटक दिया और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। महिला ने हिम्मत जुटाते हुए खुद को छुड़ाने की कोशिश की और किसी तरह हमलावर के कब्जे से बाहर निकलने में सफल रही।

इसी बीच रास्ते से किसी के आने की आहट पाकर आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना से डरी-सहमी महिला किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताने के बाद थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

मालीपुर थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments