Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला पंचायत अध्यक्ष ने बताई दो साल की उपलब्धियां

जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताई दो साल की उपलब्धियां

अयोध्या। जिला पंचायत अयोध्या का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। जिसको लेकर आज जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह व प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दो वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी। इसके साथ उन्होने केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारें विस्तार से जानकारी दी।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने कहा कि जिला पंचायत द्वारा एक प्लान्ड तरीके से ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। जिला पंचायत इसी को लेकर कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में जाने पर इस कार्यकाल में किये गये कार्य दिखाई देंगे। यहां जो भी कार्य किया जा रहा है वह गुणवक्ता से परिपूर्ण है। अगर कोई शिकायत आती है तो उसका समयबद्ध निस्तारण किया जाता है। कहीं मानक के विपरीत काम होने की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच भी करायी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments