Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला पंचायत अध्यक्ष ने लगाया जनता दरबार, 200 से अधिक शिकायतों का...

जिला पंचायत अध्यक्ष ने लगाया जनता दरबार, 200 से अधिक शिकायतों का हुआ निवारण

अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह व उनके प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित ने अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर जनशिकायतें सुनी। इस दौरान 200 से अधिक शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का निवारण किया गया। जनता दरबार में डीओ समाज कल्याण, चौकी इंचार्ज पूरा बाजार रामप्रकाश मिश्र, शिक्षा विभाग से प्रदीप कुमार व अन्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने बताया कि प्रत्येक रविवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। परन्तु महीनें में एक बार वृहद तरीके से इसका आयोजन होता है। जिसमें जनता की शिकातयों का शत प्रतिशत निवारण कराने का प्रयास किया जाता है। उन्होने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ प्रदान कर रही है। गरीबों को निःशुल्क आवास, शौचालय, गैस व विद्युत कनेक्शन दिया गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर स्थानीय लोगो की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments