Tuesday, September 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी ने राम नगर ब्लाक का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने राम नगर ब्लाक का किया निरीक्षण

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा विकासखंड रामनगर का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने कार्यालय, अधिकारी/कर्मचारी आवास, एनआरएलएम कार्यालय,ब्लॉक परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की साफ सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यालय में बैठने की व्यवस्था, नियमित साफ सफाई की व्यवस्था कराएं तथा जो भी लाभार्थी कार्यालय में आए उनसे अच्छा व्यवहार किया जाए। साथ ही साथ जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी लिया और निर्देशित किया गया कि विकास कार्यों की प्रगति को बढ़ाया जाए।

        इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा विकासखंड जहांगीरगंज के अंतर्गत अमृत सरोवर नरवां पितांबरपुर/हाजीपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अमृतसरोवर की सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गई। इस दौरान मौके पर उप जिलाधिकारी आलापुर, खंड विकास अधिकारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख तथा संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments