Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबिना तैयारी बैठक में आने पर सीएमएस महिला चिकित्सालय से नाराज हुए...

बिना तैयारी बैठक में आने पर सीएमएस महिला चिकित्सालय से नाराज हुए जिलाधिकारी

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्टेट सभागार में रोगी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। प्रभारी सीएमएस जिला महिला चिकित्सालय डा0 आशाराम को बिना तैयारी किये बैठक में आने पर नाराजगी व्यक्त की तथा भविष्य में पूर्ण तैयारी के साथ सीएमएस को बैठक में आने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने चिकित्सालयों मेें नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हास्पिटल मैनेजर चिकित्सालय में सम्बंधित एजेंसी के माध्यम से सफाई एवं अन्य सभी व्यवस्थायें बेहतर रखें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को जिला महिला चिकित्सालय में उपलब्ध समस्त सुविधाओं एवं उपकरणों के उपयोग की स्थिति, कायाकल्प योजना के कार्याे, आयुष्मान भारत योजना के फण्ड के उपयोग की स्थिति तथा चिकित्सालय में जो व्यवस्थायें वे किस प्रकार कार्य कर रही है साथ ही चिकित्सालय में कमियों को कैसे दूर किया जा सकता है और चिकित्सालय में जन सुविधाओं को कैसे और बेहतर किया जा सकता है आदि की विस्तृत निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments