Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराहत शिविर का जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया निरीक्षण

राहत शिविर का जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया निरीक्षण


अयोध्या। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व एसएसपी राजकरन नैय्यर ने गुरूवार को तहसील रूदौली के महंगू का पुरवा में राजस्व विभाग द्वारा आपदा बचाव एवं राहत शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मॉकड्रिल के दौरान सुरक्षा कर्मियों का प्रदर्शन देखा। मॉकड्रिल टीम द्वारा आपदा के समय राहत बचाव कार्य को रिर्हसल के रूप में सकुशल सम्पन्न कराया गया।

अधिकारी द्वय ने शिविर में सिंचाई विभाग, चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग, आपूर्ति विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग, होमगार्ड विभाग, सुरक्षा बल आदि के स्थापित कैम्पों का जायजा लेते हुये वहां उपलब्ध मेडिकल किट, खाद्य पदार्थ, एम्बुलेंस, बेलचा, फावड़ा, बोल्ट कटर, लाइफ जैकेट, फायर बूट आदि को देखा गया। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उप जिलाधिकारी रूदौली, तहसीलदार रूदौली, पुलिस क्षेत्राधिकारी रूदौली, जिला पूर्ति अधिकारी, अग्निशमन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित सुरक्षा व बचाव कार्य से सम्बंधित अधिकारी, कर्मचारी, प्रधान व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments