Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जिला पर्यावरणीय, गंगा और वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न

जिला पर्यावरणीय, गंगा और वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न

0

अयोध्या। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरणीय समिति, जिला गंगा समिति और जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने की। बैठक में ठोस अपशिष्ट के डोर-टू-डोर कलेक्शन, उसके निस्तारण और प्लास्टिक अपशिष्ट की स्थिति पर चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने छापेमारी, जुर्माना वसूली और कार्रवाई की जानकारी मांगी। साथ ही निर्देश दिया कि विशेष अभियान चलाकर लोगों को कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक से होने वाली हानियों के बारे में जागरूक किया जाए।

ई-वेस्ट और बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्ययोजना तैयार कर स्थिति की जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए। भदरसा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी द्वारा ठोस अपशिष्ट निस्तारण पर प्रस्तावित पीपीटी बैठक में प्रस्तुत नहीं की गई, जिस पर नाराजगी जताते हुए अगली बैठक में इसे अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने को कहा गया।

वर्ष 2025 में कराए गए वृक्षारोपण की सुरक्षा और संरक्षण की समीक्षा भी की गई। इस दौरान संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि वृक्षारोपण की सफलता सुनिश्चित की जाए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी प्रखर गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version