Friday, May 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागोदाम का ताला तोड़ने को लेकर विवाद, दंपती पर मुकदमा

गोदाम का ताला तोड़ने को लेकर विवाद, दंपती पर मुकदमा

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज इलाके में गोदाम को लेकर किराएदार और मकान मालिक पक्ष के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि मकान मालिक पक्ष ने गोदाम का ताला तोड़कर अंदर रखा सामान बाहर निकाल दिया। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

साहबगंज निवासी निशीश जायसवाल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि सीमा और उसके पति कुलवंत सिंह ने गोदाम का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान बाहर फेंक दिया, जिससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि विवाद एक ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर दो भाइयों के बीच चल रहा है। जानकारी के अनुसार एक भाई ने करीब सात वर्ष पहले गोदाम किराए पर दिया था। आरोप है कि दूसरे पक्ष की महिला ने देर रात गोदाम का ताला तोड़कर नया ताला लगा दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और तनाव की स्थिति भी बनी रही। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments