Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकेमिकल लदे ट्रक से टकराई कार, दो गंभीर रूप से घायल

केमिकल लदे ट्रक से टकराई कार, दो गंभीर रूप से घायल

अयोध्या। रानोपाली चौकी क्षेत्र में बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे केमिकल लदे ट्रक से पीछे से टकरा गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई। सूचना मिलने पर रानोपाली चौकी प्रभारी राहुल वाजपेयी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को ट्रक से अलग कराया गया और अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला गया।

घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक घायल युवकों की पहचान जौनपुर निवासी प्रवीण उपाध्याय और आजमगढ़ निवासी अवनीश पांडेय के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments