Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या राष्ट्रीय व्यापार मंडल की बैठक में संगठन के ग्रामीण बाजार तक विस्तार...

राष्ट्रीय व्यापार मंडल की बैठक में संगठन के ग्रामीण बाजार तक विस्तार पर चर्चा

0

अयोध्या। राष्ट्रीय व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें तथा अपने संगठन को ग्रामीण बाजार तक फैलाने का प्रयास करता रहे। उक्त बातें राष्ट्रीय व्यापार मंडल के संस्थापक राष्ट्रीय महासचिव सुधीर कांत शर्मा ने सर्किट हाउस में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव तथा संचालन मंडल महासचिव एमपी पांडे ने किया। इससे पूर्व फैजाबाद की सीमा पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने टोल प्लाजा पर प्रदेश महासचिव विनोद मिश्रा की अगुवाई में संस्थापक राष्ट्रीय महासचिव सुधीर कांत शर्मा ,प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव विभा मौर्या तथा प्रदेश महासचिव प्रद्युम्न का स्वागत किया। सर्किट हाउस पहुंचने पर मंडल अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम की अगुवाई में स्वागत किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा राष्ट्रीय व्यापार मंडल का राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत संगठन है ।अयोध्या में विस्तारित हो रहा यह संगठन नित वृहद रूप ले रहा है। मंडल अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा अयोध्या में हो रहा विकास व्यापारियों के लिए सिरदर्द साबित हो गया है सारे रास्ते खोद दिए गए हैं जिससे कि लोगों का नित्य का व्यापार प्रभावित हो रहा है। जिला प्रशासन को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए की खुदाई के रास्तों पर पड़ने वाली दुकानों तक ग्राहक आसानी से पहुंच सके। जिला अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने जीएसटी से जुड़ी समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया। मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह सैनिक ने व्यापारियों के लिए पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई।बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री दुर्गा प्रसाद शुक्ला मंडल महासचिव बृजेश पाठक दीपक सचान दीपक तिवारी सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी अजय गुप्ता प्रदीप यादव रानी बाजार अध्यक्ष विजय कसौधन रंजीत शर्मा आदि उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का बाजार अध्यक्ष एसपी विश्वकर्मा तथा मंडल महामंत्री विनय सिंह के नेतृत्व में बीकापुर तहसील पर 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version