Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनिमटिनी में आपदा राहत चौपाल का हुआ आयोजन

निमटिनी में आपदा राहत चौपाल का हुआ आयोजन

जलालपुर अम्बेडकरनगर। तहसील के भियांव ब्लॉक के निमटिनी गांव में आपदा राहत चौपाल का आयोजन किया गया। आयोजन मे पहुंचे एसडीएम सुनील कुमार ने मौजूद ग्रामीणों से वार्ता कर वरासत अभियान की प्रगति के बारे में जायजा लिया साथ ही वरासत अभियान के दौरान किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत संपर्क करने की बात कही। मौजूद कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों को वरासत अभियान में किसी भी तरह की हीला हवाली ना करने के सख्त निर्देश दिए और कहा कि ढिलाई पाए जाने पर कार्यवाही की जायेगी । कार्यक्रम के दौरान ही उप जिलाधिकारी ने आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों को निशुल्क खतौनी वितरण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान, हल्का लेखपाल समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments