Sunday, September 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

जलालपुर अम्बेडकरनगर। रविवार को नरेंद्र देव स्पोर्ट्स क्लब फाउंडेशन द्वारा डी.डी. सेंट्रल एकेडमी जलालपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। डॉ0 शिवपूजन वर्मा और संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर में रक्तदानियो को प्रमाणपत्र प्रदान कर रक्तदानियों का हौसला बढ़ाया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 23 रक्तवीरों ने पंजीकरण कराया जिसमे से  20 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर संस्था के तरफ से राजेंद्र गौड (सचिव),ब्रह्मप्रकाश तिवारी, जीवन प्रकाश तिवारी, सुलभ वर्मा,आदि लोग उपस्थित रहें ।रक्तकोष विभाग के तरफ से डॉ सिद्धांत त्रिपाठी, काउंसलर दीपक नाग, लैब टेक्नीशियन नवीन दीक्षित,अमित तिवारी,सत्यम शुक्ला,अनुराग,आलोक, शुभम और बाबूराम आदि रहे। इन लोगों ने किया रक्तदान सुलभ कुमार वर्मा,मुकेश कुमार,जीवन प्रकाश तिवारी, ब्रह्मप्रकाश तिवारी, शैलेंद्र वर्मा,विपिन शालीन,मोहम्मद काशिब,संदीप कुमार,शिवम पांडेय,अकरम,आदि रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments