Monday, June 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडंपर की टक्कर से डायल 112 वाहन चालक घायल

डंपर की टक्कर से डायल 112 वाहन चालक घायल


अयोध्या। थाना कैंट क्षेत्र के मऊ शिवाला के पास सोमवार को डायल 112 के वाहन और एक ट्रक के बीच हुई टक्कर में वाहन चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिसकर्मी तत्काल सक्रिय हुए और घायल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार डायल 112 की टीम अपने नियमित गश्ती एवं ड्यूटी कार्य में लगी हुई थी। इसी दौरान मऊ शिवाला के निकट एक ट्रक से वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में डायल 112 वाहन चला रहे रमाकांत पांडेय को चोटें आईं, जबकि वाहन में मौजूद एक अन्य सिपाही को भी मामूली चोट लगी।

डायल 112 प्रभारी विश्वनाथ यादव ने बताया कि घायल चालक रमाकांत पांडेय का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं दूसरे पुलिसकर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है तथा ट्रक चालक के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments