Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजागरण में कलाकारों की प्रस्तुति से श्रद्धालु हुए भाव विभोर

जागरण में कलाकारों की प्रस्तुति से श्रद्धालु हुए भाव विभोर

अयोध्या। जय मां भद्रकाली जागरण कमेटी चौक घंटाघर के तत्वाधान में नवरात्र के छठवें दिन मां भगवती के भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जागरण का आयोजन राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में किया गया। जिसमे श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । कलाकारो द्वारा गाये गए देवी गीतों से श्रद्धालु झूम उठे तथा तरह-तरह की झांकियो ने सभी का मन मोह लिया।बाबा भोले की नगरी बनारस से आये गायक पुनीत पागल के गीतों ने सभी के हृदय में श्रद्धा का भाव समाहित कर दिया। उज्ज्वल सोनी दीपांकर ने बताया कि माँ भगवती का यह जागरण सभी के सहयोग से कराया जा रहा है। आज जिस प्रकार अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर का निर्माण हो रहा है उसको लेकर श्रद्धालुओं में बहुत अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। गायक पुनीत पागल ने बताया कि अयोध्यावासियों का उत्साह देख कर लग रहा है कि अब जल्द ही प्रभु श्री राम अपने दरबार मे विराजमान होने वाले है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments