Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, विभिन्न घाटों पर रही...

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, विभिन्न घाटों पर रही भारी भीड़


आलापुर अम्बेडकर नगर। विधानसभा क्षेत्र आलापुर अन्तर्गत सरयू नदी के विभिन्न घाटो पर कार्तिक पूर्णिमा पर घाघरा नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। मालूम हो कार्तिक पूर्णिमा पर तड़के ही हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ घाटो पर पहुंचने शुरु हो गए थे। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर कम्हारिया घाट, चांडीपुर घाट, रामबाग घाट, चहोडा घाट,पर भोर से ही आस्था की भीड़ उमड़ने लगी थी। भोर से ही हर- हर गंगे, नमामि गंगे व हर हर महादेव के उद्घोष से माहौल भक्तिमय हो गया। मेले में स्नान के साथ पूजन-अर्चन करने के बाद लोगों ने अन्न, वस्त्र व द्रव्य दान किया। क्षेत्र के हर घाटो पर सरयू नदी घाघरा पर स्नान दान का सिलसिला शाम  तक जारी रहा। सनातन धर्म परम्परा में कार्तिक मास में पड़ने वाले कार्तिक पूर्णिमा पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन देव दीपावली का पर्व मनाने के साथ ही भगवान विष्णु का विशेष रूप से पूजन अर्चन किया जाता है। मेले में थाना राजेसुल्तानपुर  थाना प्रभारी बेचू सिंह यादव मय फोर्स घाटो व मेला में सुरक्षा को लेकर घाट पर पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे तैनात रहे। मौके पर थाना राजेसुल्तानपुर उपनिरीक्षक विनोद पांडेय, सुदामा प्रसाद यादव,राजदेव, हेड कांस्टेबल सुभाष यादव,कांस्टेबल राजेश यादव, मोहित चौरसिया, महिला कांस्टेबल प्रतिमा सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments