Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मिल्कीपुर के गहनाग बाबा धाम का विकास कार्य पूरा, 106.60 लाख की...

मिल्कीपुर के गहनाग बाबा धाम का विकास कार्य पूरा, 106.60 लाख की परियोजना

0

अयोध्या। जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के अमानीगंज ब्लॉक स्थित रामपट्टी में गहनाग बाबा धाम के विकास कार्य पूरे हो गए हैं। यह कार्य श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा करीब 106.60 लाख रुपये की लागत से कराया गया है।

परियोजना के तहत यात्री शेड का निर्माण मरम्मत, सीसी सड़क, इंटरलॉकिंग, कुंड का विकास, परिक्रमा मार्ग का जीर्णोद्धार और मुख्य द्वार का सुधार सहित अन्य बुनियादी कार्य किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार इन सुविधाओं से स्थल पर आने वाले लोगों को बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी।

गहनाग बाबा धाम क्षेत्र में नाग पूजा से जुड़ा प्रमुख स्थल माना जाता है, जहां आसपास के जिलों से श्रद्धालु आते हैं। विशेष अवसरों पर यहां मेले का आयोजन भी होता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में आवागमन और अन्य सुविधाओं में सुधार होगा। स्थानीय स्तर पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और रोजगार के अवसर बढ़ने की भी संभावना जताई गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version