Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापौराणिक महत्व के क्षेत्रों का उनकी महिमा अनुरूप किया गया विकास -...

पौराणिक महत्व के क्षेत्रों का उनकी महिमा अनुरूप किया गया विकास – खब्बू तिवारी


अयोध्या। पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने विधानसभा गोसाईगंज तारून क्षेत्र के आधा दर्जन स्थानों पर जनसम्पर्क किया व चौपाल लगाया। काकोली बिंदा दुबे का पूरा मैदान में, बालापुर चौराहे पर, दौदहा अंबेडकर पार्क मैदान, बरेहटा निषाद राज प्रतिमा के बगल मैदान, ओनी रतनाथपुर लाला के बगिया में, अचलपुर अष्टभुजी माता मंदिर, सिरसा नियाजपुर बनकठ चौपाल लगा कर लोगों से संवाद किया।

पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कहा पीएम मोदी के दो कार्यकाल में देश ने लोकतांत्रिक परम्पराओं के साथ देश की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान किया गया है। देश के पौराणिक महत्व के क्षेत्रों का उनकी महिमा अनुरूप विकास किया गया है। किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से किसानों को आर्थिक सबलता मिली है। महिलाओं के उत्थान हेतु नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया गया है। गरीबों सर्वणों को आरक्षण दिया गया। तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त किया गया है।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को बिना भेदभाव दिया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि देश ने विकसित भारत के लिए अंगड़ाई लेना शुरू किया है, पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 मिशन के साथ स्वंय को जोडे़। जिपंअ प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित मोदी सरकार के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक कार्य हुए है। जिसकी चर्चा आने वाले कालखंड में होती रहेगी।

इस दौरान लोकसभा सह संयोजक राम मोहन भारती, ब्लाक प्रमुख फयाराम वर्मा, जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी आशाराम निषाद, मंडल अध्यक्ष पति राज वर्मा ऊषा देवी, हरीराम जी वर्मा, प्रेम वर्मा, दिलीप वर्मा, महन्त प्रकाश मौर्य, मणीन्द्र शुक्ला मन्नू, गोरखनाथ दूबे, राधे श्याम वर्मा, कमला प्रसाद दूबे, राम राज मिश्रा, अयोध्या प्रसाद, संदीप वर्मा जिलेश निषाद, सतेंद्र कोरी, शिव कुमार निषाद, राम सुफल निषाद, सियाराम सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments