Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर उप जिलाधिकारी ने मातहतों के साथ जनता दर्शन में की सुनवाई

उप जिलाधिकारी ने मातहतों के साथ जनता दर्शन में की सुनवाई

0

आलापुर अंबेडकरनगर। शासन, प्रशासन के निर्देश पर जनता दर्शन व जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता  देते हुए उपजिलाधिकारी आलापुर सौरभ शुक्ल, तहसीलदार सुनील कुमार व नायब तहसीलदार राज कपूर ने तहसील आलापुर के वसुधा सिंह सभागार में राजस्व कर्मियों के साथ जनता दर्शन का कार्य किया व तत्काल राजस्व टीम को मौके पर भेजकर समस्या के प्रभावी निस्तारण के  निर्देश दिए।

         उपजिलाधिकारी आलापुर सौरभ शुक्ल ने कहा कि प्रत्येक कार्य दिवस पर जनता दर्शन 10 बजे से 12बजे के मध्य तहसील स्थित वसुधा सिंह सभागार में किया जाता है, जिसमे कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आ सकता हैं। तहसील स्तरीय सभी अधिकारी, कर्मचारी जनता दर्शन के दौरान मौजूद रहकर समस्याओं का प्रभावी, उचित व न्यायसंगत निस्तारण किया जाएगा।

तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया कि आज 15 शिकायतें आई जिनमें कुछ का निस्तारण  मौके पर किया गया और कुछ का मौका मुआयना करने के बाद किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version