Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग करने की मांग, उप निबंधक...

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग करने की मांग, उप निबंधक को सौंपा ज्ञापन – हिंदू महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में उठाई मांग

0

अयोध्या। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली पहुंचकर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पंजीकरण निरस्त करने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने उप निबंधक भास्कर प्रियदर्शी को ज्ञापन सौंपते हुए ट्रस्ट को तत्काल प्रभाव से भंग किए जाने की मांग की।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि ट्रस्ट से जुड़े कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी, दान की गई वस्तुओं में कथित अनियमितता, भूमि खरीद में गड़बड़ी तथा वित्तीय अनियमितताओं जैसी घटनाएं हुई हैं। प्रतिनिधिमंडल ने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराए जाने और ट्रस्ट की कार्यप्रणाली की समीक्षा किए जाने की मांग की है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि ट्रस्ट से संबंधित विभिन्न मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं कर सके।

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर महेंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि कथित अनियमितताओं की खबरों से हिंदू समाज में असंतोष है और यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन में विभिन्न संगठनों और कारसेवकों का योगदान रहा है तथा उनकी भागीदारी पर भी विचार किया जाना चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने केंद्र सरकार और संबंधित प्राधिकरणों से ट्रस्ट की कार्यप्रणाली की विस्तृत जांच कर उचित निर्णय लेने की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version