Thursday, October 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरज्ञानेश्वर कुमार के इस्तीफे की मांग, छात्रसभा ने फूंका पुतला

ज्ञानेश्वर कुमार के इस्तीफे की मांग, छात्रसभा ने फूंका पुतला


जलालपुर, अंबेडकर नगर। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मताधिकार की सुरक्षा की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जमालपुर चौराहे पर प्रदर्शन किया। छात्रसभा जिलाध्यक्ष बालगोविंद गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश्वर कुमार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश्वर कुमार इस्तीफा दो वोट चोरी बंद करो और ईवीएम बंद करो जैसे नारे लगाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर जनता के मन में उठ रहे सवालों का पारदर्शी तरीके से जवाब दिया जाना चाहिए। लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता के मत की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मताधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है। चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता या संदेह की स्थिति लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के विश्वास को प्रभावित करती है। इसलिए चुनाव व्यवस्था को लेकर पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए।

प्रदर्शन में विवेकानंद पटेल, राजन कुमार गौतम, शुभम पांडेय समेत छात्रसभा व सपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वरिष्ठ नेता सच्चा राम यादव और मिराज अहमद ने भी प्रदर्शन में सहभागिता की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments