Sunday, April 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभीषण गर्मी के बीच स्कूल समय परिवर्तन की मांग

भीषण गर्मी के बीच स्कूल समय परिवर्तन की मांग


अयोध्या। जनपद में बढ़ती गर्मी और तेज धूप को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव की मांग उठी है। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने इस संबंध में जिलाधिकारी को मेल भेजकर स्कूल समय संशोधित करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में विद्यालयों का संचालन दोपहर 2 बजे तक होने से छोटे बच्चों को तेज धूप और लू का सामना करना पड़ रहा है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए जोखिमपूर्ण है। लगातार बढ़ते तापमान के बीच अभिभावकों में भी चिंता बढ़ रही है।

सुनील कृष्ण गौतम ने प्रस्ताव रखा कि भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालयों का समय प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया जाए, ताकि बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का स्वास्थ्य और सुरक्षा भी जरूरी है। मौजूदा परिस्थितियों में प्रशासन को इस मुद्दे पर जल्द निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की है कि मौसम की गंभीरता और दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए विद्यालय समय में आवश्यक बदलाव किया जाए, जिससे छात्रों को राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments