Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शासन की विभिन्न समितियों के मनोनयन...

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शासन की विभिन्न समितियों के मनोनयन पर मंथन

0
5

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक मंगलवार को सर्किट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में शासन की विभिन्न समितियों में मनोनयन के लिए जिला व महानगर इकाई से भेजे जाने वाले नामों पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने ऐसे कार्यकर्ताओं और सामाजिक प्रतिनिधियों के नामों पर विचार किया, जो संगठन के प्रति सक्रिय होने के साथ समाज में मजबूत पकड़ रखते हैं।

बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि समितियों में ऐसे लोगों को अवसर मिले, जो सरकार की योजनाओं और नीतियों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने में सक्षम हों। पदाधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों से संभावित नामों पर सुझाव दिए और संगठनात्मक समन्वय बनाए रखने पर बल दिया।

इसके साथ ही बूथ सत्यापन और पदाधिकारी सत्यापन अभियान की समीक्षा भी की गई। आगामी चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को और सक्रिय बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर मजबूती के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनहित में की गई अपीलों और अभियानों से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर भी विचार-विमर्श हुआ। नेताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है।

बैठक में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी,  संजीव सिंह, अभिषेक मिश्र, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, राघवेन्द्र पाण्डेय, अशोक कसौंधन, शिवम सिंह, मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here