Friday, May 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरन्याय दिलाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, पीड़िता ने सीओ...

न्याय दिलाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, पीड़िता ने सीओ से लगाई गुहार


जलालपुर, अंबेडकर नगर। मालीपुर पुलिस पर पीड़ितों को न्याय दिलाने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप सामने आया है। पीड़िता ने जलालपुर क्षेत्राधिकारी को लिखित शिकायती पत्र देकर रुपये वापस दिलाने तथा संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

मालीपुर थाना क्षेत्र के तारा खुर्द उसमापुर निवासी प्रेमा देवी पत्नी स्वर्गीय राम जियावन ने आरोप लगाया है कि उन्होंने बीते 7 अप्रैल 2026 को अपनी जेठानी सीता पत्नी राम उजागिर के खिलाफ हिस्से की भूमि हड़पने की शिकायत मालीपुर पुलिस से की थी। आरोप है कि मामले में कार्रवाई कराने के नाम पर क्षेत्र के हल्का सिपाही ने उनसे ₹5000 नगद ले लिया, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़िता का कहना है कि जब उनका काम नहीं हुआ तो उन्होंने सिपाही से अपने रुपये वापस मांगे, लेकिन रुपये वापस नहीं किए गए। इसके बाद उन्होंने जलालपुर क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments