Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या लालबाग स्थित लक्ष्मीसागर कुंड में मृत मिली मछलियां

 लालबाग स्थित लक्ष्मीसागर कुंड में मृत मिली मछलियां


◆ कुंड के जीणोद्धार में इसके जल के इस्तेमाल का स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप


◆ पानी गंदा करने तथा निकालने के आरोपियों पर कार्रवाई करेगा मत्स्य विभाग


अयोध्या। कोतवाली नगर के लालबाग स्थित लक्ष्मी सागर कुंड में शुक्रवार को बड़ी संख्या में मछलियां मृत पायी गयी। यहां स्थानीय लोग मछलियों को लोग रोज ब्रेड व अन्य सामान खिलाने लोग आते है। जहां शुक्रवार की शाम स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में मछलियों को मृत देख मतस्य विभाग को सूचना दी। विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

 

पार्षद वकार अहमद ने बताया कि मछलियों को बेड खिलाने आए थे। तो बड़ी संख्या में मछली मरी हुई दिखाई दी। इसके लिए मतस्य विभाग को सूचना दी गई। विभागीय जांच के बाद मछलियों के मरने का पता चलेगा। तालाब का जलस्तर भी कम हुआ है।

                  वजीरगंज निवासी मुकेश मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को जब वह ब्रेड खिलाने के लिए पहुंचे तो यहां बड़ी संख्या में मछलियां मृत देखी। वह बच्चों के साथ रोज लक्ष्मीसागर मछलियों को ब्रेड खिलाने के लिए पहुंचते है। लक्ष्मीसागर कुंड का जलस्तर भी काफी कम हो गया था। यहां निर्माण करने वाले मोटर लगाकर पानी खींच रहे है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मतस्य विभाग सुषमा निषाद ने बताया कि कर्मचारियों को मौके पर निरीक्षण के लिए भेजा गया। जिन्होंने बताया कि काम करने वाले ठेकेदार यहां से पानी ले रहे है। जिससे जलस्तर कम हो गया है। पानी गंदा हो गया है। सुबह इसमें बुझा हुआ चूना डलवाया जाएगा। जेट पम्प से कुंड में पानी भरवाया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments