◆ नशे का आदी था मृतक व उसका भाई
◆ घटना स्थल पर नशे में घुत मिला भाई, शक के आधार पर पुलिस ने लिया हिरासत में
कुमारगंज,मिल्कीपुर/अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र के डीली गिरधर पूरे प्रगास गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों घर के अंदर शव मिला है। प्रथम दृष्टता लाठी-डड़े से पीट कर उसकी हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटना स्थल पर मृतक का भाई नशे में धुत गालियां दे रहा था। जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसएसपी राजकरन नैयर तथा एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। एसएसपी ने जल्द घटना का खुलासा करने की बात कही।

मंगलवार की सुबह इनायत नगर थाना क्षेत्र के डीली गिरधर पूरे प्रकाश गांव में घर के अंदर कमरे में युवक का शव होने की जानकारी से गांव में सनसनी फैल गई। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित डीली गिरधर पूरे प्रकाश गांव में दो सगे भाई अखिलेश सिंह उर्फ पिंटू 37 वर्ष व दिनेश 35 वर्ष एक साथ रहते थे। मृतक की ससुराल थाना क्षेत्र के बसवार कलां है जिसको एक लड़का आनंद भी है। जिसकी उम्र करीब ग्यारह वर्ष है। वह अपने मौसी के घर रह कर पढ़ाई करता है। मृतक पत्नी रेनू सिंह अपने देवर के पास दिल्ली गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक अखिलेश सिंह और छोटा भाई दिनेश सिंह दोनों ही नशे के आदि थे आए दिन आपस में विवाद करते रहते थे। मंगलवार सुबह दिनेश सिंह द्वारा प्रधान को जानकारी दी गई कि उनके भाई को किसी के द्वारा मार डाला गया है। ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को दी गई प्रभारी निरीक्षक इनायत नगर अरुण प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर देखा तो अखिलेश सिंह उर्फ पिंटू का शव कमरे के अंदर चारपाई पर पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के छोटे भाई दिनेश सिंह को प्रथम दृष्टता शक के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लिया है।



