Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में ट्यूबल के गड्ढे में मिला युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में ट्यूबल के गड्ढे में मिला युवक का शव

जलालपुर अंबेडकर नगर। मछली की रखवाली करने गये अधेड़ का संदिग्ध परिस्थितियों में ट्यूबल के गड्ढे में शव पाया गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र की पट्टी गांव की है जानकारी के अनुसार पट्टी गांव निवासी रामधनी उर्फ मदारी 50 वर्ष बीते शनिवार को रोज मर्रा की भांति पट्टे में मिले तालाब में पाली गई मछली  की रखवारी करने गए थे जो रविवार देर सुबह तक घर नहीं पहुंचे , परिजन तालाब पर गये तो ट्यूबल की कुएं में मृत अवस्था में मिले, जिसको देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है लेकिन अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments