Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदो दिन पूर्व गायब हुए दो वर्षीय मासूम का तालाब में मिला...

दो दिन पूर्व गायब हुए दो वर्षीय मासूम का तालाब में मिला शव,

आलापुर अंबेडकर नगर । जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नेवारी दूराजपुर में दो दिन पूर्व गायब हुए बच्चे का शव गांव के निकट तालाब में पाया गया। बच्चे का शव मिलने से परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गौरतलब है कि बीते 12 जनवरी की शाम को मोहम्मद मेराज का दो वर्षीय पुत्र मोहम्मद सलार घर के बाहर से खेलते समय अचानक गायब हो गया था। इधर-उधर काफी खोजबीन की गई लेकिन बच्चे का सुराग नहीं लग पाया। शक के आधार पर घर के पास में स्थित एक बड़े से तालाब में गोरखपुर से आई गोताखोरों की टीम के कड़ी मशक्कत के बाद रविवार को बच्चे का शव बरामद हुआ।  सवाल यह है कि आखिर बच्चा कैसे वहां पर पहुंचा , यदि यह खेलते वक्त अचानक से गिर गया होगा तो दलदल के बाद पानी में गया होगा। हालाकि तालाब में मिले बच्चे के शव को तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।

इस विषय में जहागीरगंज थाना अध्यक्ष प्रदीप सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments