Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव 

सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव 

आलापुर अंबेडकरनगर। संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया। आलापुर थाना अंतर्गत सेखपुर मलपुरा गांव के निकट सड़क किनारे एक अज्ञात शव लोगों ने देखा। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीण और आसपास के लोगों के इकट्ठा होने लगे। लोगों ने शव की पहचान हसवर थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर निकासी राहुल उर्फ टमाटर उम्र लगभग 24 वर्ष के रुप में हुई। सूचना मिलते ही आलापुर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ पहुंच छानबीन शुरू की। चर्चा है कि राहुल शराब और ताड़ी का नशा करता था। आलापुर थाना अध्यक्ष पंडित त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया देखने से लगता है कि नशे में रहने की वजह से किसी गाड़ी से टक्कर हो जाने से मौत हो गई। परिजन किसी भी तरह की तहरीर देते हैं तो उसकी जांच की जाएगी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments