Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर दहेज उत्पीड़न में बहू की मौत का मामला, पति सहित तीन गिरफ्तार

दहेज उत्पीड़न में बहू की मौत का मामला, पति सहित तीन गिरफ्तार

0

अम्बेडकर नगर। दहेज के लिए सताई गई बहू की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में इब्राहिमपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को पति, ससुर और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार वादी रामू प्रजापति निवासी निनांवां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि उसकी 24 वर्षीय पुत्री पिंका की शादी वर्ष 2022 में मनोज प्रजापति पुत्र रामहित निवासी बरवा बीठलपुर से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। बीते एक नवंबर को प्रताड़ना और मारपीट के चलते पिंका की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित घर से फरार हो गए थे।

मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू की। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने वांछित आरोपी पति मनोज प्रजापति, ससुर रामहित, सास शीतला देवी को उनके गांव बरवा बीठलपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से फांसी में प्रयुक्त दो डुपट्टे भी बरामद किए हैं।

 गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना कर दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम, थानाध्यक्ष रितेश कुमार पाण्डेय,उ.नि. मुनिमन रंजन दुबे, चौकी प्रभारी एनटीपीसी, म.उ.नि. सुषमा मौर्या, हे.का. अजय कुमार सिंह, का. कृष्णकांत ठाकुर, का. नरेन्द्र कनौजिया शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version