Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अंतरराज्यीय ठग दिल्ली से गिरफ्तार

साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अंतरराज्यीय ठग दिल्ली से गिरफ्तार

0

अंबेडकर नगर। साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम पुलिस टीम ने दो अंतरराज्यीय साइबर आरोपियों को नई दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एवं क्षेत्राधिकारी टांडा के पर्यवेक्षण में थाना साइबर क्राइम टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने सात अक्टूबर की रात लगभग नौ बजे दिल्ली के जे.जे. कॉलोनी बस अड्डे से दोनों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दानिश पुत्र इसहाक निवासी रसूलपुर सवगा, थाना इसलामनगर, जिला बदायूं और असलम पुत्र निसार निवासी झुग्गी नं. 90, ई ब्लॉक, जे.जे. कॉलोनी, थाना बवाना, उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों  साइबर क्राइम से संबंधित मामले में वांछित थे।

अपराधिक इतिहास के अनुसार, आरोपी दानिश के विरुद्ध जनपद बदायूं के थाना इसलामनगर में पूर्व में आर्म्स एक्ट व लूट की योजना बनाने से संबंधित दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अभियुक्त असलम का नाम भी उक्त साइबर ठगी प्रकरण में शामिल पाया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया भेज दिया है, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार गोड़, कांस्टेबल अतुल यादव, सुभम चौधरी तथा प्रदीप शर्मा शामिल रहे। साइबर क्राइम पुलिस की इस सफलता को पुलिस अधीक्षक ने महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version