Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासम्पन्न हुआ कांग्रेस का संविधान बचाओ सम्मेलन

सम्पन्न हुआ कांग्रेस का संविधान बचाओ सम्मेलन

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी का संविधान बचाओ सम्मेलन कौशल पूरी कालोनी में संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी राम जी गिरी उपस्थित रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह तथा संचालन महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने किया।
मुख्य अतिथि राम जी गिरी ने कहा कि आज हम सब यहां एक अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उद्देश्य से एकत्र हुए हैं। अपने संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ। यह कोई साधारण सभा नहीं है, यह उस चेतना की पुकार है जो आज हर जिम्मेदार भारतीय के अंतःकरण से उठ रही है।
जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि हमारा संविधान सिर्फ एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, यह उन करोड़ों भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है, जिन्होंने आज़ादी के लिए संघर्ष किया, बलिदान दिया और एक समावेशी, न्यायपूर्ण भारत की कल्पना की। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार संविधान की मूल आत्मा पर कुठाराघात कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं का खुला दुरुपयोग किया जा रहा है। ईडी, सीबीआई, आईटी जैसी एजेंसियों को विपक्षी नेताओं को डराने और बदनाम करने के लिए हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। जिन संस्थाओं को निष्पक्ष और स्वतंत्र होना चाहिए था, वे आज सत्ता के आगे झुकी हुई प्रतीत होती हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह तथा रामदास वर्मा ने कहा यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि न्यायपालिका और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं की निष्पक्षता और विश्वसनीयता भी अब जनता के बीच संदिग्ध होती जा रही है। जो संस्थाएं लोकतंत्र के चार स्तंभ मानी जाती थीं, वही आज सत्ता के दबाव में अपनी गरिमा खोती दिख रही है। मौके पर शैलेन्द्र पाण्डेय, नाजिया ने अपने विचार रखे। विनय कुमार मिश्रा, आसाराम जागरथ, डॉक्टर जब्बार, सुहाना , विजय लक्ष्मी और मुस्कान ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
मौके पर प्रमुख रुप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, फ्लावर नकवी, जय प्रताप गुप्ता ,मोहम्मद आरिफ ,आसाराम यादव, जनार्दन मिश्रा, मोहम्मद दानिश, मंशा राम यादव अशोक कनोजिया, रामकरण कोरि, अंकित जैन, रामानंद शर्मा,रामनरेश रावत राजेश सोनी पंकज सिंह विधायक वेरी डॉक्टर सलाउद्दीन अवधेश तिवारी प्रेम कुमार पांडे राकेश तिवारी बांकेलाल सेन राजेश त्रिवेदी अशोक कुमार राय शिवकुमार वर्मा डा. विनोद गुप्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह सैनिक धीरेंद्र नाथ वर्मा ,अंकुर श्रीवास्तव, राहुल सोनी, नवीन पंडित ,अफसाना ,मुस्कान ,विजयलक्ष्मी, दीपक मिश्रा, अमित पांडे, केशरी कुमार मिश्रा, सरयू दुबे एडवोकेट सुरेंद्र कोरी, मुस्लिम शेख मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments