Thursday, August 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअमरनाथ यात्रा में संचालित होने वाले भण्डारे के लिए रवाना किया खाद्य...

अमरनाथ यात्रा में संचालित होने वाले भण्डारे के लिए रवाना किया खाद्य सामग्री

अयोध्या। अमरनाथ यात्रा में संचालित होने वाले बाबा भोलेनाथ के भण्डारे में उपयोग के लिए अयोध्या जनपद से जाने वाली खाद्य रसद सामग्री बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति कैम्प कार्यालय गणेश नगर मकबरा से प्रस्थान की गई। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक अभय सिंह, महंत राजू दास, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय “खुन्नू“, सुशील जायसवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यापार अधिकार मंच, अमल गुप्ता ने हरी झण्डी दिखाकर खाद्य सामग्री वाहन को रवाना किया।
कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा और संरक्षक विजय गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। संचालन अश्वनी तिवारी उर्फ लालू ने किया। कार्यक्रम की जानकारी समिति के संरक्षक विजय गुप्ता ने दिया। मौके पर समिति के सेवादार प्रदीप गुप्ता, संदीप गुप्ता, सत्यम गुप्ता, रमेश तिवारी “सिप्पू“ एडवोकेट, सौरभ पाठक, सुनील गुप्ता, बलराम मौर्य, हर्ष दूबे, हरि प्रसाद तिवारी एडवोकेट, अशोक तिवारी, अरविन्द मौर्य, विमल जायसवाल, विशाल जायसवाल, विपिन सिंघल, नीरज सिंघल, महेश जायसवाल, राजेन्द्र गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष, कसौधन समाज, आलोक पाठक एडवोकेट, मनोज पाठक एडवोकेट, प्रवीण दूबे एडवोकेट, अभिनन्दन यादव “हनी“, गौरव ओझा, सन्तोष ओझा, जगन्नाथ सिंह, दुर्गेश तिवारी एडवोकेट, पवन वर्मा, राहुल जायसवाल, अजय जायसवाल मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments