Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा नेता अनूप सिंह के आवास पर आयोजित मैंगो पार्टी में उमड़ी...

सपा नेता अनूप सिंह के आवास पर आयोजित मैंगो पार्टी में उमड़ी भीड़

अयोध्या। सपा नेता राघवेन्द्र प्रताप सिंह अनूप के आवास पर मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी के दौरान बड़ी संख्या में आये क्षेत्रीय लोगो, जनप्रतिनिधियों व सपा नेताओं ने आम फल का स्वाद चखा। इस दौरान वर्तमान राजनीति, स्थानीय मुद्दे समेत विभिन्न विषयों पर आपस में लोगो ने चर्चा की।
सपा नेता राघवेन्द्र प्रताप सिंह अनूप ने कहा कि इस तरह की आयोजनों से लोगो को आपस में संवाद स्थापित करने का अवसर प्राप्त होता है। सामूहिक रुप से आम खाने से एक दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ता है। लोग जाति धर्म से उपर उठकर आम जैसे फल को ग्रहण करते है तथा एक दूसरे से सुख व दुख साझा करते है। इस अवसर पर अरुण यादव, विजय सिंह, अवधेश सिंह एडवोकेट, अंकित पाण्डेय, दीपक सिंह, बंटी, अरशद आलम, प्रदीप तिवारी, बाबा रामदीन यादव, सुशील सिंह, दारा चौरसिया, मदन भारती प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments