Saturday, October 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबेमौसम बारिश से फसलें बर्बाद, किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग

बेमौसम बारिश से फसलें बर्बाद, किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग


आलापुर, अंबेडकर नगर। तहसील आलापुर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी और कटाई के लिए तैयार फसलों को नुकसान पहुंचने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित किसानों को तत्काल राहत और उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने आवाज उठाई है।

भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष अनूप सिंह पिंटू एवं श्यामनाथ शुक्ला की अगुवाई में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी विकास यादव को सौंपा।

ज्ञापन में प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर निष्पक्ष स्थलीय सर्वेक्षण कराने, किसानों के नुकसान का वास्तविक आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजने तथा निर्धारित मानकों के अनुसार मुआवजा देने की मांग की गई। साथ ही फसल बीमा योजना के तहत पंजीकृत किसानों को बीमा क्लेम दिलाने और विशेष राहत पैकेज घोषित करने की मांग भी उठाई गई।

इस दौरान प्रदीप पाण्डेय, सुरेश कन्नौजिया, कमलेश मिश्र, रमेश कुमार मौर्य, अंशुल यादव, आदित्य सिंह, ख्वाजा अली असगर, शैलेंद्र कुमार यादव, विनय मिश्र और सर्वेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments