Tuesday, October 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबे मौसम बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, किसानों...

बे मौसम बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता


अंबेडकर नगर। सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान जिला मुख्यालय के आस पास व कटेहरी, भियांव, रफीगंज, गणेशर और मंगुराडीला क्षेत्र में कई स्थानों पर ओले भी गिरे। खेतों में खड़ी फसलों पर ओले गिरने से किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है।
दोपहर बाद अचानक आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। कुछ देर बाद ओलावृष्टि शुरू हो गई। इससे खेतों में तैयार हो रही फसलों के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर फसलें खेत में गिरने की भी सूचना है।
अचानक बदले मौसम से जनजीवन भी प्रभावित रहा। बारिश और ओलावृष्टि से बचने के लिए लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाते नजर आए। वहीं तमाम किसान ऐसे भी हैं जिनकी धान की फसल कट कर खेत में पड़ी है, ऐसे में अचानक हुई बरसात से उन्हें फसल के बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments