Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशार्ट सर्किट से गेहूं के खेत मे लगी आग से, फसल जलकर...

शार्ट सर्किट से गेहूं के खेत मे लगी आग से, फसल जलकर राख

आलापुर अंबेडकर नगर। नगर पंचायत राजेसुलतानपुर के जनेश्वरी ग्राम में अचानक ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से पास में स्थित खेत में भीषण आग लग गई जिससे अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया । स्थानीय लोगों ने दमकल को इसकी सूचना दी, लेकिन दमकल का सहयोग नहीं मिला और ना ही समय से दमकल कर्मी पहुंचे। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत करके किसी तरीके से आग पर काबू पाया, तब तक चंद्रजीत वर्मा, आनंद यादव, चंद्रभान यादव का खेत पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की लपट बहुत भीषण थी लेकिन जान जोखिम में डालकर किसी तरीके से आग बुझाया गया अन्यथा बहुत ज्यादा हानि हो सकती थी। इस विषय पर थाना अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ बता रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments