Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरन्यायालय के आदेश पर दस महीने बाद दर्ज हुआ ट्रक चोरी का...

न्यायालय के आदेश पर दस महीने बाद दर्ज हुआ ट्रक चोरी का मुकदमा

जलालपुर,अंबेडकर नगर। न्यायालय के आदेश पर मालीपुर पुलिस ने ट्रक चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। बताते चलें महरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम में सेहरा गांव निवासी ओमप्रकाश यादव पुत्र रामजीत यादव जो ट्रक चलाकर माल ढुलाई से अपनी तथा परिवार का जिवकोपार्जन करता था। ओम प्रकाश बीते वर्ष 30 मई को रात लगभग 11:00 बजे अकबरपुर से बनारस के लिए निकला और मालीपुर थाना क्षेत्र के सैरपुर खजूरी गांव के रोड पर किनारे खड़ी करके शौच के लिए चला गया। शौच के पश्चात जब वापस आया तो ट्रक नदारद थी। जबकि चाभी उसी के पास थी और सारे कागजात गाड़ी में ही थी। पीड़ित का मोबाइल भी ट्रक मे था। काफी खोजबीन किया परंतु कहीं पता नहीं चला। प्रार्थी द्वारा ट्रक चोरी होने की शिकायत मालीपुर थाने में की गई परंतु रिपोर्ट नहीं लिखी गई । तत्पश्चात रजिस्टर्ड डाक द्वारा पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग किया इसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हुआ, जिससे निराश होकर प्रार्थी ने न्यायालय का शरण लिया। जिस पर न्यायालय ने मालीपुर पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments