Thursday, April 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगैस सिलेंडर के लिए घंटों लाइन में खड़े उपभोक्ता, अव्यवस्था से बढ़ी...

गैस सिलेंडर के लिए घंटों लाइन में खड़े उपभोक्ता, अव्यवस्था से बढ़ी परेशानी

जैतपुर, अम्बेडकरनगर। थाना क्षेत्र के बन्दीपुर स्थित आकाश इंडियन गैस सर्विस पर इन दिनों गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि लोगों को सुबह से ही लंबी कतार में खड़ा होना पड़ रहा है, बावजूद इसके समय पर सिलेंडर मिलना मुश्किल हो गया है।
बताया जा रहा है कि शादी-विवाह और अन्य घरेलू कार्यों के चलते इन दिनों गैस की मांग बढ़ गई है, लेकिन एजेंसी पर अव्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि ओटीपी और कंज्यूमर नंबर होने के बावजूद गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
गौरव कुमार, संजय कुमार सिंह, अमन अग्रहरी, प्रशांत सिंह, राहुल, इसरावती और प्रभू दीन अग्रहरी समेत कई लोगों ने बताया कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
अव्यवस्था की सूचना मिलने पर आकाश इंडियन गैस सर्विस के एजेंसी मैनेजर दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि सभी को बारी-बारी से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा और व्यवस्था को जल्द ही सुचारु किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments