Saturday, July 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंविधान देश के लोकतंत्र का गौरव ग्रंथ  - विजय प्रताप सिंह

संविधान देश के लोकतंत्र का गौरव ग्रंथ  – विजय प्रताप सिंह


◆ संविधान गौरव अभियान के तहत कार्यशाला का हुआ आयोजन


अयोध्या। संविधान गौरव अभियान के तहत सहादतगंज भाजपा कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि संविधान देश के लोकतंत्र का गौरव ग्रंथ है। पार्टी द्वारा संविधान गौरव अभियान के तहत भारतीय संविधान के सिद्धान्तों तथा मूल्यों का प्रचार प्रसार कर भारतीय संविधान के शिल्पकार डा बाबा साहब अम्बेडकर को श्रद्धांजलि दी रही है। कार्यशाला की शुरूआत दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान न केवल देश का कानूनी दस्तावेज है बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की नींव है। इस प्रकार के अभियान देश के नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों का ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें देशभक्ति और एकता की भावना से जोड़ने में मदद करते हैं।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि संविधान गौरव अभियान का मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता फैलाना और इसके महत्व को जन-जन तक पहुँचाना है। यह अभियान संविधान के मूल्यों, आदर्शों और अधिकारों को समझने और उनका पालन करने की प्रेरणा देता है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान भारतीय संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष डा. बाकें बिहारी मणि त्रिपाठी, राघवेन्द्र पाण्डेय, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, परमानंद मिश्र, डा राकेश मणि त्रिपाठी, बब्लू मिश्र, रवि शर्मा सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments