Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस विधानसभा का करेगी घेराव 

विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस विधानसभा का करेगी घेराव 


अयोध्या। कांग्रेस कार्यालय में अयोध्या, अम्बेडकर नगर, आजमगढ़ ,मऊ जिले के प्रमुख कांग्रेसियों के साथ बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा कि महंगाई ,बेरोजगारी, बिजली के स्मार्ट मीटर, कानून व्यवस्था, महिला अपराधों तथा सांप्रदायिकता जैसे मुद्दों पर कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव करेगी। उन्होंने कमेटियों के भंग होने पर कहा कि पार्टी को नए क्लेवर देने के लिए संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा। जिसमें काम करने वालों को प्राथमिकता मिलेगी। हमें ऐसे लोगों का पर्यवेक्षण करना है और उसकी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को देनी है। उन्होंने बताया कि इसी सप्ताह में विधानसभा घेराव की तिथि घोषित हो की जाएगी। जिसमें उन्होंने सभी जिले से अधिक से अधिक कांग्रेसीजन भाग लेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह  कमल ने किया। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंहने बुके भेट कर राष्ट्रीय सचिवका स्वागत किया।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्णा गौतम ने बताया राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने चारों जिलों के नेताओं से अलग-अलग भेंट करके संगठन के पुनर्गठन के संबंध में चर्चा की। कांग्रेस नेताओं ने उनसे मिलकर संगठन के पुनर्गठन के संबंध में अपनी बातों से अवगत कराया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, महामंत्री ओमप्रकाश ओझा, मनोज गौतम ,पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह ,रामदास वर्मा ,अनिल सिंह, प्रदेश सचिव मोहम्मद अनीस, रामसागर रावत, राम अवध पासी ,महिला अध्यक्ष रेनू राय ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी ,फ्लावर नकवी ,अनिल तिवारी, करन त्रिपाठी, रामेंद्र मोहन मिश्रा ,पंकज सिंह, भीम शुक्ला, शिवपूजन पांडे ,संजय तिवारी, राहुल मौर्य, दिनेश चौधरी, रोहित यादव आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments