Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी: अभिषेक दत्त

कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी: अभिषेक दत्त

0

अयोध्या। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी अभिषेक दत्त के पहली बार अयोध्या आगमन पर महानगर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने की, जबकि संचालन एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामसागर रावत ने किया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा हुई।

मुख्य अतिथि अभिषेक दत्त ने कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी। चुनावी तैयारियों के तहत संगठन को सक्रिय और मजबूत करने के लिए वह अयोध्या पहुंचे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भाजपा पर निशाना साधते हुए दत्त ने कहा कि प्रदेश में चंदा चोरी की घटनाओं को रोकने में सरकार विफल रही है। उन्होंने सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप था कि महंगाई और बेरोजगारी से छात्र, युवा और आम लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जबकि युवाओं के लिए पर्याप्त नई भर्तियां नहीं निकाली जा रही हैं। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि अभिषेक दत्त के मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूत किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की तैयारी की जा रही है।

पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह और पूर्व महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच अपनी बात रखेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की।

बैठक में जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, हरजीत सिंह सलूजा, धीरेंद्र नाथ वर्मा, मंडल अध्यक्ष नीलम कुमारी, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, आसाराम जागरथ, पूर्व सभासद जनार्दन मिश्रा, फिरोज अंसारी, विकास मिश्रा, महिला महानगर अध्यक्ष नाजिश फातिमा, सेवा दल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने तथा कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version