Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशहीद शशांक तिवारी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष , भाजपा...

शहीद शशांक तिवारी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष , भाजपा पर बोला तीखा हमला


◆ नेवरा व मझवा गद्दोपुर में जताई शोक संवेदना


अयोध्या । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को अयोध्या जिले के ग्राम मझवा गद्दोपुर पहुंचकर सिक्किम में देश सेवा के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद के पैतृक आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की। अजय राय ने कहा कि देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। कांग्रेस पार्टी शहीद के परिवार के साथ हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। इसके उपरांत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मवई ब्लॉक के ग्राम नेवरा पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय तालुकदार अकील खान के निधन पर उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की।
मीडिया से बातचीत में अजय राय ने भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर जैसे भावनात्मक विषयों का राजनीतिक दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं की आस्था और गरिमा का सीधा अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एजेंडा समाज में नफरत और विभाजन फैलाना है, जबकि कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।
मौके पर बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया, जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम, राजेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश यादव, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, अब्दुल्ला शेर खान, सुरेंद्र प्रताप सिंह, आसिफ मुन्ना रुदौली, अशोक कनौजिया, रेनू राय, शिवपूजन पांडे, बृजेश रावत, रामेंद्र त्रिपाठी, संजय तिवारी, अशोक कुमार राय, धर्मेंद्र सिंह, रामकरण कोरी, धीरेंद्र सिंह बबलू, विकास सिंह बंटी, शैलेंद्र मणि पांडे, अवधेश तिवारी, रामचरित्र मौर्य, राहुल मौर्य समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments