Monday, April 21, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस महापौर प्रत्याशी ने शहर के मुख्य मार्गो पर किया जनसम्पर्क

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी ने शहर के मुख्य मार्गो पर किया जनसम्पर्क

अयोध्या। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मेयर पद प्रत्याशी प्रमिला राजपूत के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर सघन जनसंपर्क किया। कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर बड़ी संख्या में एकत्रित कांग्रेसियों ने जुलूस और नारों के साथ रिकाबगंज से चौक होते हुए फतेहगंज चौराहे तक सड़क के दोनों पटरी पर स्थित दुकानदारों से वोट मांगे।
मेयर प्रत्याशी प्रमिला राजपूत ने कहा निगम क्षेत्र में स्थित आम जनता भाजपा के कार्यशैली से पूरी तरह नाराज है। जनता में पिछले नगर निगम के कार्यप्रणाली को लेकर भारी गुस्सा है। महंगाई चरम पर है कोरोना के कारण लोगों का व्यापार चला गया इसके बावजूद निगम में बैठी भाजपा की सरकार ने आमजन को कोई राहत देने की जगह जनता पर टैक्स का बोझ लादने का कार्य किया। हमें अफवाहों से सतर्क रहने की जरूरत है और कांग्रेस पार्टी यदि नगर निगम का चुनाव जीती है तो हम लोगों के बकाया सभी टैक्सों को माफ करने का कार्य करेंगे। हाउस टैक्स और वाटर टैक्स आधे कर दिए जाएंगे। इस मौक़े पर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव,महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम, चेत नारायण सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं.

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments