Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर समाधान दिवस में फरियादी की बिगड़ी तबीयत, एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया

समाधान दिवस में फरियादी की बिगड़ी तबीयत, एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को शिकायत लेकर पहुंचे एक फरियादी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह सभागार में जमीन पर गिर पड़ा और उसे दौरे जैसी हरकतें होने लगीं। उसके मुंह से खून भी निकलने लगा। घटना से सभागार में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर पहुंचाया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

तहसील जलालपुर क्षेत्र के गौरा महमदपुर निवासी बृजेश कुमार वर्मा पुत्र राम प्रताप वर्मा शनिवार को चकमार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़े। उन्हें इस हालत में देखकर जनसुनवाई कर रहे अधिकारी भी अपनी कुर्सियों से उठकर उनके पास पहुंचे। इसके बाद फरियादी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर भेजा गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version