Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जैतपुर थाने की कमान अब प्रेमचंद के हाथों में, धीरेंद्र कुमार आजाद...

जैतपुर थाने की कमान अब प्रेमचंद के हाथों में, धीरेंद्र कुमार आजाद का हुआ तबादला

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जनपद के जैतपुर थाने में थाना अध्यक्ष स्तर पर फेरबदल किया गया है। जैतपुर थाने पर तैनात रहे थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार आजाद का तबादला अलीगंज कर दिया गया है। उनके स्थान पर पुलिस विभाग ने तेज तर्रार एवं मिलनसार छवि वाले इंस्पेक्टर प्रेमचंद को नई जिम्मेदारी सौंपी है। गुरुवार को नवागत थाना अध्यक्ष प्रेमचंद ने जैतपुर थाने पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया।

नवागत थाना अध्यक्ष प्रेमचंद इससे पूर्व मालीपुर, बेवाना तथा कटका थाने में थाना अध्यक्ष के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। क्षेत्र में उनकी पहचान एक सख्त लेकिन आमजन के प्रति सहज और सहयोगात्मक अधिकारी के रूप में रही है।

पदभार ग्रहण करने के बाद थाना अध्यक्ष प्रेमचंद ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, वहीं आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

थाना अध्यक्ष के रूप में प्रेमचंद की तैनाती से क्षेत्रीय लोगों एवं पुलिस कर्मियों में उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में जैतपुर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version